नाल में निकली तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने दिया देशभक्ति का संदेश

ट्रिपल एस ओ न्यूज, नाल। नाल में बुधवार को स्कूल विद्यार्थियों और ग्रामीणों की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाल से रवाना होकर गांव की विभिन्न गलियों से होते हुए निकली। इस दौरान विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

नाल में निकली तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने दिया देशभक्ति का संदेश
नाल में निकली तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने दिया देशभक्ति का संदेश

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे गांव में देशभक्ति का माहौल नजर आया। विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

यात्रा में भाजपा बीछवाल मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण गुरिया, बीछवाल मंडल उपाध्यक्ष मोहन सिंह, पूर्व सरपंच श्रीराम रामावत, उपसरपंच बीरबल सिंह, राजेश रामावत, प्रभु सिंह, सत्यनारायण रामावत, अंकित मत्तड़, जीतू शर्मा, फते सिंह, जगदीश सेन सहित गांव के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.