सूरतगढ़ में संत रविदास जयंती वर्ष के तहत कलश यात्रा का भव्य स्वागत

ट्रिपल एस ओ, सूरतगढ़, 12 अगस्त। रिपोर्ट: सुभाष सिंह।  संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के पावन अवसर पर भाजपा के “सामाजिक समरसता संकल्प अभियान” के तहत वाराणसी की पवित्र भूमि की रज लेकर निकली कलश यात्रा के सूरतगढ़ पहुंचने पर वाल्मीकि चौक में भव्य स्वागत किया गया।

सूरतगढ़ में संत रविदास जयंती वर्ष के तहत कलश यात्रा का भव्य स्वागत
सूरतगढ़ में संत रविदास जयंती वर्ष के तहत कलश यात्रा का भव्य स्वागत

एससी मोर्चा के रवि डाबी एवं पूर्व पार्षद ओम अटवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने कलश यात्रा का श्रद्धा, उत्साह और उमंग के साथ स्वागत किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने कलश को श्रद्धापूर्वक सिर पर धारण कर “संत शिरोमणि रविदास महाराज की जय” के जयघोष के साथ नगर भ्रमण किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक बलवीर लूथरा ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के जीवन, शिक्षाओं और सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु रविदास जी महाराज ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का मार्ग दिखाया। यह पावन यात्रा समाज में एकता, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है।

युवा भाजपा नेता संदीप कासनिया एवं प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी विजेंद्र पूनिया ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन को सार्थक बनाने का प्रयास करना चाहिए। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और समानता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक बलवीर लूथरा, युवा भाजपा नेता संदीप कासनिया, जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़, एससी मोर्चा के रवि डाबी, पूर्व पार्षद ओम अटवाल, नगर मंडल अध्यक्ष गौरव बलाना, सूरतगढ़ विधानसभा विस्तारक कृष्ण भाकर, ओबीसी मोर्चा के नगर मंडल उपाध्यक्ष योगेश स्वामी, सुभाष गुप्ता, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन ओझा, राजेंद्र, ओबीसी मोर्चा महामंत्री किशनलाल स्वामी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आरती शर्मा, काजल छाबड़ा, अशोक आसेरी, विनोद सारस्वत, भाजपा नेता जयप्रकाश सरावगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मयंक वशिष्ठ, पूर्व प्रधान बिरमा नायक, प्रेम सिंह राठौड़, मनिंदर, राजू सेन, मनोज खंडेलवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.