एसके मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ट्रिपल एस ओ न्यूज, सूरतगढ़। रिपोर्ट सुभाष सिंह। एसके मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थितजनों का मन मोह लिया।

एसके मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
एसके मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न क्रांतिकारियों एवं महापुरुषों की वेशभूषा धारण कर देशभक्ति का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद धर्मदास सिंधी रहे, जबकि आनंद सोनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि धर्मदास सिंधी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सोहनलाल बजाज एवं व्यवस्थापक संदीप बजाज ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। मंच संचालन अध्यापिका सोनू स्वामी ने किया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को मिठाई वितरित की गई। समारोह में विद्यालय परिवार, विद्यार्थी एवं अभिभावक उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.