सूरतगढ़ राजस्व बार संघ के नये भवन का भव्य लोकार्पण

ट्रिपल एस ओ न्यूज, सूरतगढ़, 12 अगस्त। सुभाष सिंह। सूरतगढ़ राजस्व बार संघ के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण बुधवार को सूरतगढ़ विधायक डूंगरराम गेदर के कर-कमलों से समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर भवानी सिंह पंवार, उपखंड मजिस्ट्रेट एवं प्रशासनिक अधिकारी भरत जयप्रकाश मीणा आईएएस, तहसीलदार विनोद कड़वासरा, नगरपालिका ईओ गणपतराम कस्बा, नगरपालिका एईएन महेन्द्र थालोड़, पूर्व चेयरमैन परसराम भाटिया सहित प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सूरतगढ़ राजस्व बार संघ के नये भवन का भव्य लोकार्पण
सूरतगढ़ राजस्व बार संघ के नये भवन का भव्य लोकार्पण

लोकार्पण समारोह में राजस्व बार संघ के अध्यक्ष राकेश सारस्वत, सचिव साहबराम स्वामी, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सुधार तथा न्यायिक बार संघ के अध्यक्ष अनिल भार्गव विशेष रूप से मौजूद रहे।

सूरतगढ़ राजस्व बार संघ के नये भवन का भव्य लोकार्पण
सूरतगढ़ राजस्व बार संघ के नये भवन का भव्य लोकार्पण

लोकार्पण के बाद मुख्य अतिथि विधायक डूंगरराम गेदर ने राजस्व बार संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए नवनिर्मित भवन के लिए संघ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि करीब 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित भवन शानदार है। तहसील परिसर में चल रहे इंटरलॉकिंग कार्य की भी उन्होंने प्रशंसा की। विधायक ने भविष्य में बार संघ को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाते हुए सोलर लाइटिंग की मांग में भी सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने तहसील परिसर में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारियों के सकारात्मक रवैये की भी सराहना की।

अधिवक्ताओं के आग्रह पर उपखंड मजिस्ट्रेट भरत जयप्रकाश मीणा आईएएस ने राजस्व बार संघ के सकारात्मक सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सूरतगढ़ बार संघ ने हमेशा सकारात्मक कार्यों में प्रशासन का सहयोग किया है, जिससे उन्हें आमजन को बेहतर सेवाएं देने में सहायता मिलती है।

तहसीलदार विनोद कड़वासरा ने भी राजस्व बार संघ के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके सूरतगढ़ आने के बाद से राजस्व बार संघ परिसर में लगातार निर्माण एवं विकास कार्य हुए हैं, जिससे परिसर को भव्य स्वरूप मिला है।

कार्यक्रम को वरिष्ठ अधिवक्ता भागीरथ बिश्नोई, वरिष्ठ अधिवक्ता साहबराम स्वामी एवं रामप्रताप तिवाड़ी ने भी संबोधित किया।

समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता भगवानदत्त शर्मा, सोम प्रकाश शर्मा, मनीराम गोदारा, दलवीर सिंह सोबना, श्यामसुन्दर चाण्डक, कमलदत्त शर्मा, रामकुमार वर्मा, कैलाशचन्द्र गोदारा, संजीव कालिया, प्रमोद सहाय, शिशपाल शर्मा, लेखराज देरासरी, सर्वजीत छाबड़ा, धनवीर सिंह हुन्दल, राजवीर भादू, जेपी ठाकरानी, निहालचन्द खिचड़, प्रमेन्द्र सिंह भाटी, राकेश मनचन्दा, प्रदीप मनचन्दा, प्रभूदयाल वर्मा, मुकेश कुमार भादू, हरीसिंह भाटी, जसवीर सिंह बराड़, कैलाश पारिक, अमित कुमार सैनी, अमरजीत सिंह सन्धु, सुभाष देहडू, बलराम कुक्कुड़वाल, रामनारायण जालप, अश्वनी आसवानी, पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, निर्मल सिंह राठौड़, विशाल पंवार, विश्वजीत भादू, रणजीत भांभू, सूरज स्वामी, योगेश शर्मा, ललित सैन, बृजमोहन, राहुल शर्मा, सूर्य प्रकाश चौहान, सुनील सिंगल, अर्जुनराम, लालचन्द शर्मा, कीर्ति जैन, ज्ञान प्रकाश, भानी शंकर, अमित कुमार, राजकमल, कमल शर्मा, महेन्द्र लिम्बा, अजय अरोड़ा, बलदेय बिश्नोई, आनन्द कुमार स्वामी, सुरेन्द्र शर्मा, गगनतर सिंह, धनराज लेघा, विजय मेहता, निखिल बिश्नोई, विनोद विश्नोई, रामस्वरूप बारूपाल, मुकेश कुमार, हंसराज गोदारा, पालाराम, रवि औझा, कुलविन्द्र सिंह, अमित कड़वासरा, प्रेम कुमार वर्मा, संजय कुमार शर्मा, संजय सोमानी, राजेन्द्र कुमार, इन्द्रपाल बिश्नोई, ओम सिंह, रणजीत कुमार, अजय सारस्वत, महेन्द्र कुमार, सुनील जाखड़, ज्ञानप्रकाश, जयवर्धन सिंह, अमित कुमार जैन सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, अरायजनवीस, वसीकानवीस, स्टाम्प वेंडर एवं परिसर का सहायक स्टाफ उपस्थित रहा।

शहर के गणमान्य नागरिकों में परसराम भाटिया, जेपी गिला एवं अमरसिंह गोदारा भी समारोह में मौजूद रहे।

समारोह के अंत में सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इसके बाद सभी ने एक साथ जलपान ग्रहण किया और राजस्व बार संघ के नये भवन के लोकार्पण पर बधाई दी। कार्यक्रम के समापन पर राजस्व बार संघ अध्यक्ष राकेश सारस्वत ने सभी अतिथियों, अधिवक्ताओं एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.