ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर में संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पार्टी की निर्धारित प्रक्रिया के तहत नगर निगम के 80 वार्डों से दावेदारी के लिए 850 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। दावेदारों द्वारा आवेदन संबंधित मंडल अध्यक्षों को सौंपे जा रहे हैं, जिन्हें मंडल अध्यक्ष निर्धारित प्रक्रिया के तहत भाजपा संभाग कार्यालय में जमा करा रहे हैं।
![]() |
| नगर निगम चुनाव: 80 वार्डों के लिए 850 से अधिक दावेदारों ने ठोकी ताल, मंडल अध्यक्षों ने संभाग कार्यालय में जमा कराने शुरू किए आवेदन |
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में नगर निगम चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियां आगे बढ़ रही हैं। वहीं चुनाव प्रभारी ओम सारस्वत और महावीर सैनी के समन्वय में आवेदन प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है।
पार्टी की तय प्रक्रिया के अनुसार मंडल अध्यक्ष अपने-अपने मंडलों से प्राप्त आवेदनों को संभाग कार्यालय में जमा करा रहे हैं। कार्यालय में आवेदन प्राप्त होने के साथ ही वार्डवार आवेदनों का संकलन किया जा रहा है।
80 वार्डों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त होना भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह और संगठन के प्रति सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है। बड़ी संख्या में दावेदार सामने आने से पार्टी के पास प्रत्येक वार्ड में संभावित प्रत्याशियों का व्यापक आधार तैयार हुआ है।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि संगठन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्राप्त आवेदनों के आधार पर आगामी चरणों में पार्टी स्तर पर विचार-विमर्श और प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा संगठन पूरी गंभीरता और सुव्यवस्थित तरीके से तैयारियों में जुटा हुआ है।
इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति अध्यक्ष गोपाल गहलोत, सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री एडवोकेट कौशल शर्मा, श्याम सिंह हाडला, राजेंद्र पंवार, दीपक पारीक, सुमन कंवर शेखावत, गोपाल अग्रवाल, हरीश भोजक, दिनेश भटनागर, अंकित तंवर, पवन स्वामी सहित मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, मुकेश सैनी, देवरूप सिंह, धर्मपाल डूडी, नरेंद्र सिंह आबड़सर, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान, कपिल शर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

