ट्रिपल एस ओ न्यूज, नाल। सावन के पावन अवसर पर नाल के श्रद्धालुओं ने नाल धर्म ध्वजा डाक कांवड़ यात्रा निकाली। डाक कांवड़ कोलायत से रवाना होकर नाल पहुंची। श्रद्धालु शाम करीब 4:30 बजे कोलायत से रवाना हुए और लगभग 7 बजे नाल पहुंचे।
![]() |
| कोलायत से नाल पहुंची डाक कांवड़, श्रद्धालुओं ने किया शिव अभिषेक |
नाल पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु धर्म ध्वजा के साथ पूरे रास्ते भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए धार्मिक उत्साह के साथ आगे बढ़े। डाक कांवड़ को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया।
यात्रा में लालचंद मत्तड़, नीलकमल बेद, मनोज मत्तड़, भंवरलाल मत्तड़, नारायण मत्तड़ (नरशा नाल), घनश्याम रामावत, ओम सिंह, गोपाल सिंह, विजय शंकर केसरी, मोहित व्यास, अंकित मत्तड़, भगीरथ मत्तड़, गोपाल सिंह, आयुष, प्रियांशु, नारायण सुथार, कैलाश, युवराज, कुलदीप सिंह, सवाई सिंह, गोविंद, अभिषेक, हनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
सावन के पावन माह में निकली इस डाक कांवड़ यात्रा से नाल का माहौल भोलेनाथ के जयकारों और भक्ति भाव से गूंज उठा।

