नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, 20 विभागों में सौंपी जिम्मेदारियां

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। आगामी नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने चुनाव समिति के अंतर्गत 20 अलग-अलग विभागों का गठन कर उनके प्रमुख एवं सह-प्रमुख नियुक्त किए हैं। इन विभागों के माध्यम से चुनाव संचालन, प्रशासनिक समन्वय, प्रचार-प्रसार, मीडिया, सोशल मीडिया, जनसंपर्क, युवा एवं महिला संपर्क सहित बूथ स्तर तक चुनावी रणनीति को मजबूत किया जाएगा।

नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, 20 विभागों में सौंपी जिम्मेदारियां
नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, 20 विभागों में सौंपी जिम्मेदारियां

निकाय चुनाव की समग्र जिम्मेदारी प्रभारी ओम सारस्वत, सह-प्रभारी महावीर राज सैनी, संयोजक सोहन लाल वैद तथा सह-संयोजक कन्हैया लाल जोशी को सौंपी गई है।

चुनाव कार्यालय विभाग में प्रमुख विनोद करोल एवं सह-प्रमुख रघुवीर प्रजापत होंगे। संवाद केन्द्र की जिम्मेदारी प्रमुख तरुण स्वामी तथा सह-प्रमुख मंजूषा भास्कर को दी गई है। वहीं प्रोटोकॉल एवं अतिथि विभाग में प्रमुख दीपक पारीक और सह-प्रमुख नरेश नायक रहेंगे।

प्रशासनिक कार्य एवं चुनाव आयोग से संपर्क की जिम्मेदारी प्रमुख सत्यप्रकाश आचार्य तथा सह-प्रमुख अशोक प्रजापत को दी गई है। प्रचार सामग्री एवं साहित्य वितरण विभाग में प्रमुख रामकुमार व्यास और सह-प्रमुख ओम कुमावत होंगे।

घोषणा पत्र विभाग में प्रमुख नारायण चौपड़ा एवं सह-प्रमुख शिव कुमार रंगा को जिम्मेदारी दी गई है। प्रवास एवं सभाएं विभाग की कमान प्रमुख कौशल शर्मा, सह-प्रमुख अजय खत्री एवं सांगीलाल गहलोत संभालेंगे।

वार्ड एवं बूथ स्तर के कार्य के लिए प्रमुख दिनेश महात्मा तथा सह-प्रमुख जे.पी. व्यास और ओम नायक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हिसाब-किताब विभाग में प्रमुख अंकुश चौपड़ा एवं सह-प्रमुख रघुवीर प्रजापत होंगे।

चुनाव के दौरान जनमत और प्रचार अभियान को प्रभावी बनाने के लिए मीडिया विभाग की जिम्मेदारी प्रमुख कमल गहलोत एवं सह-प्रमुख मुकेश आचार्य को दी गई है। वहीं सोशल मीडिया विभाग में प्रमुख चन्द्र प्रकाश गहलोत तथा सह-प्रमुख हरीश भोजक रहेंगे।

युवा संपर्क विभाग में प्रमुख तरुण स्वामी, सह-प्रमुख निशांत गौड़ एवं अंकित तंवर होंगे। महिला संपर्क विभाग की जिम्मेदारी प्रमुख सुषमा बिस्सा, सह-प्रमुख अनु सूथार एवं सुमन रोशावत को सौंपी गई है।

सामाजिक वर्गों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए भी अलग-अलग विभाग गठित किए गए हैं। ओबीसी संपर्क विभाग में प्रमुख दिलीप पुरी तथा सह-प्रमुख बाहुलाल गहलोत एवं हुकुम चन्द सोनी होंगे। एससी संपर्क विभाग की जिम्मेदारी प्रमुख सोहन लाल चांवरिया, सह-प्रमुख जगदीश सोलंकी एवं सुभाष वाल्मीकि को दी गई है।

एसटी संपर्क विभाग में प्रमुख डॉ. अशोक मीणा एवं सह-प्रमुख मनीष मीणा होंगे। विशेष (की-वोटर्स) संपर्क विभाग की जिम्मेदारी प्रमुख राजीव शर्मा, सह-प्रमुख राजकुमार पारीक एवं रघुनन्दन आचार्य को दी गई है।

वहीं पार्टी ज्वाइनिंग विभाग में प्रमुख मोतीलाल हर्ष तथा सह-प्रमुख विजय उपाध्याय, मीना आसोपा एवं मधुरिमा सिंह को दायित्व सौंपा गया है।

भाजपा द्वारा चुनाव समिति के तहत विभागवार जिम्मेदारियां तय किए जाने से साफ है कि पार्टी ने नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने तथा चुनावी अभियान को सुनियोजित तरीके से संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.