बीकानेर पुलिस ने 46 मामलों में जब्त अवैध मादक पदार्थों का किया नष्टीकरण

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के साथ जब्त मादक पदार्थों के निस्तारण की प्रक्रिया भी की गई। ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में 46 अभियोगों में जब्त किए गए विभिन्न प्रकार के अवैध मादक पदार्थों को नियमानुसार नष्ट किया गया।

बीकानेर पुलिस ने 46 मामलों में जब्त अवैध मादक पदार्थों का किया नष्टीकरण
बीकानेर पुलिस ने 46 मामलों में जब्त अवैध मादक पदार्थों का किया नष्टीकरण

नष्टीकरण की कार्रवाई के दौरान 184.792 किलोग्राम डोडा पोस्त, 10.830 किलोग्राम गांजा, 207.05 ग्राम एमडी, 52.08 ग्राम स्मैक तथा 41.95 ग्राम एमडीएमए के अलावा 92 अफीम के पौधे, जिनका वजन 3.363 किलोग्राम था, का निस्तारण किया गया।

नष्ट किए गए अवैध मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 55 लाख 18 हजार 075 रुपये बताई गई है।

यह कार्रवाई 27 जून 2026 को बीकानेर पुलिस द्वारा गठित ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में की गई। कार्रवाई के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ सहित संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस द्वारा जब्त मादक पदार्थों के नियमानुसार निस्तारण की यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.