महिलाओं के आत्मविश्वास और प्रतिभा का उत्सव बना ‘मरु लहरिया उत्सव सीजन-2’

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। मानव अधिकार सामाजिक कल्याण संघ, बीकानेर द्वारा आयोजित ‘मरु लहरिया उत्सव सीजन-2’ में राजस्थान की संस्कृति, परंपराओं, साहित्य, भाषा एवं संस्कारों की भव्य प्रस्तुति के साथ महिलाओं के आत्मविश्वास और प्रतिभा का उत्सव मनाया गया।

महिलाओं के आत्मविश्वास और प्रतिभा का उत्सव बना ‘मरु लहरिया उत्सव सीजन-2’
महिलाओं के आत्मविश्वास और प्रतिभा का उत्सव बना ‘मरु लहरिया उत्सव सीजन-2’

संस्था की संस्थापक उषा कंवर ने बताया कि जिस प्रकार गरबा, डांडिया और गणेश उत्सव देशभर में उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाए जाते हैं, उसी प्रकार राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान ‘लहरिया’ को भी राजस्थान के साथ-साथ पूरे देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी एवं शकुंतला रहीं। कार्यक्रम का मंच संचालन नरेश मीर ने किया।

प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में गरिमा विजय, पदमा जोशी, विक्रम सिंह राठौड़, भंवर सिंह (भंवरसा), जय कावा, एकता गोस्वामी, दयानंद सोनी, पूजा सोनी एवं मंजू राठौड़ शामिल रहे।

उत्सव के दौरान मिस लहरिया, मिसेज लहरिया, मिस्टर मारवाड़ सहित डांस, टैलेंट और गायन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

आयोजकों ने कहा कि ‘मरु लहरिया उत्सव’ के माध्यम से राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ देश-दुनिया में राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.