भाजपा रानी बाजार मंडल की संगठनात्मक मासिक बैठक संपन्न

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 10 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी रानी बाजार मंडल की ओर से सोमवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति स्थल के प्रांगण में संगठनात्मक मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पार्टी की ‘आत्मनिर्भर मंडल’ की अवधारणा को साकार करना तथा संगठन को आगामी निकाय चुनावों के लिए और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाना रहा।

भाजपा रानी बाजार मंडल की संगठनात्मक मासिक बैठक संपन्न
भाजपा रानी बाजार मंडल की संगठनात्मक मासिक बैठक संपन्न

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी ने की। मुख्य वक्ता के रूप में मंडल प्रभारी एवं जिला महामंत्री एडवोकेट कौशल शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन को आत्मनिर्भर मंडल के रूप में विकसित करने तथा आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों को गति देने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।

मंडल के मार्गदर्शक एवं बीकानेर उपमहापौर तथा जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की रथ यात्रा के भव्य स्वागत एवं सत्कार को लेकर मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं।

जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने आगामी भव्य तिरंगा यात्रा एवं वाहन रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। वहीं जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह सोलंकी ने सभी पार्षद प्रत्याशियों से पार्टी के विभिन्न आयोजनों में सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक का संचालन मंडल महामंत्री अरुण कुमार सोलंकी ने प्रभावी ढंग से किया। बैठक के समापन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप पुरी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

बैठक में मंडल महामंत्री जसवंत सोलंकी, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश बन, राजेश पंडित, घेवरचंद पवार, मंडल मंत्री ओमप्रकाश खत्री, सुरेश छिम्पा, शक्ति केंद्र संयोजक सुमेश शर्मा, राजेंद्र बंजारा, कांतिप्रिया आहूजा, शिवरतन आचार्य सहित पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता शंशाक गंगल, सुब्रत पांडेय, योगेश वालिया, अतुल शर्मा, सुरेश शर्मा, बाबूलाल उपाध्याय, सीताराम जांगिड़, जयेश शर्मा, मनीष भोजक, गोपाल राम मारू, भवानी शंकर, गिरधारी सिंह, मनोहर खिचड़, निशांत गौड़, किशन लाल, जितेश गहलोत, पार्षद पुनीत शर्मा तथा मंडल की मातृशक्ति संतोष शर्मा, रंजनी मेहता, उमा शर्मा, चंद्रकांत शर्मा, पुष्पा गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.