बीकानेर, 16 अगस्त। पूर्व सिंचाई मंत्री श्री देवीसिंह भाटी की अध्यक्षता में बज्जू खालसा में विधायक जनसुनवाई केंद्र का उद्घाटन समारोह रविवार को संपन्न हुआ।
![]() |
| ढाई वर्षों में श्रीकोलायत को मिले 2 हजार 650 करोड़ रुपए के विकास कार्य - श्री अंशुमान सिंह भाटी |
कार्यक्रम में कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी ने पिछले ढाई वर्षों में श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत हुए लगभग 2650 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की जानकारी साझा की।
विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी ने विधानसभा क्षेत्र में पूर्ण हो चुके विकास कार्यों, वर्तमान में प्रगतिरत कार्यों तथा आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए क्षेत्र के लिए स्वीकृत विभिन्न महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय विकास कार्यों का भी जिक्र किया। विधायक भाटी ने कहा कि श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने में राज्य सरकार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विधायक श्री भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए अभूतपूर्व बजट उपलब्ध करवाया है, जिसके लिए श्री भाटी ने मुख्यमंत्री सहित राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
विधायक श्री भाटी ने कहा कि सरकार के सहयोग से क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा सहित आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
विधायक श्री भाटी ने कहा कि यह केंद्र आमजन की समस्याओं को सुनने, उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करने तथा जनता एवं जनप्रतिनिधि के बीच निरंतर संवाद का सशक्त माध्यम बनेगा। श्री भाटी ने कहा कि श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर तक जनसेवा, जनसुनवाई और विकास को पहुंचाना उनका संकल्प है। जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पूर्व मंत्री श्री देवीसिंह भाटी ने कहा कि विधायक सेवा केंद्र केवल एक भवन नहीं, आमजन की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने का महत्वपूर्ण केंद्र है। यह जनता और जनप्रतिनिधि के बीच निरंतर संवाद को मजबूत करने का सशक्त माध्यम बनेगा।
पूर्व मंत्री श्री भाटी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि युवा विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी ने श्रीकोलायत क्षेत्र में जनसेवा को अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की है। श्री भाटी ने कहा कि जनता की पीड़ा को समझना, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना और क्षेत्र के विकास को गति देना ही सच्ची जनसेवा है।
पूर्व मंत्री श्री भाटी ने कहा कि कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या में सहभागिता और उत्साह इस बात का प्रमाण है कि श्रीकोलायत की जनता विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ मजबूती से खड़ी है।
विधायक जनसुनवाई केंद्र के उद्घाटन समारोह के पश्चात विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी द्वारा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया गया।
इस दौरान पूर्व सरपंच श्री रामकिशन आचार्य, श्री चंद्र सिंह भाटी गिरिराजसर, श्री सुजान सिंह सोढ़ा, श्री धीरेंद्र सिंह, श्री जय सुख सिगड़, श्री बालू राम बिश्नोई, श्री पुन्नू खा, श्री हाजी क़ायम खा, श्री जयसिंह हाड़ला, श्री मंगेज सिंह हाडला, श्री नेमीचंद पंचारिया, श्री रामकुमार गोदारा, श्री नारायण सिंह भाटी हदा, श्री जेठाराम कुम्हार, श्री कोजराम कालियाना, श्री जीवन राम कड़वासरा, श्री सुनील गोदारा, श्री सुभाष ज्यानी, श्री खेतसिंह भलूरी, श्री मदन सिंह भाटी, श्री खींवसिंह भाटी, श्री मांगीलाल नाई, श्री संग्राम सिंह भाटी, श्री मांगीलाल राईका, श्री मोतीलाल पालीवाल, श्री शंकर लाल भाट, श्री जेठू सिंह किलचू, श्री रामचंद्र कसवाँ, श्री देवेंद्र चारण, श्री विनोद नाई, श्री देवीलाल चौधरी, श्री रामप्रताप बिश्नोई, श्री करनाराम मेघवाल, श्री जैत सिंह भाटी, श्री शंकर लाल कुम्हार, श्री गुल्लू खा, श्री छोटू सिंह सेवड़ा, श्री पूनम बिश्नोई, श्री महेंद्र सिंह भोलासर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

