प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) कार्यशाला आयोजित, 10 लाभार्थियों को सौंपी नवनिर्मित आवासों की चाबी

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 17 अगस्त। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत सोमवार को पंचायत समिति सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे तथा श्री श्याम पंचारिया अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) कार्यशाला आयोजित, 10 लाभार्थियों को सौंपी नवनिर्मित आवासों की चाबी
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) कार्यशाला आयोजित, 10 लाभार्थियों को सौंपी नवनिर्मित आवासों की चाबी

इस अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायतों के 10 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवासों की चाबी सौंपी गई। साथ ही पंचायत समिति परिसर में बनने वाले प्रोटोटाइप आवास का शिलान्यास किया गया।

श्री श्याम पंचारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ-साथ पात्र परिवारों को व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। गांवों में विकास की गति निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार भी ग्रामीण विकास के प्रति पूरी तरह संकल्पबद्ध है।

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से योजना का लाभ उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण की किश्तें निर्धारित समय पर जारी हों तथा वीबी-जी रामजी के तहत 90 दिन का रोजगार और पात्र लाभार्थियों को शौचालय निर्माण की राशि भी समय पर उपलब्ध करवाई जाए।

विकास अधिकारी श्री दिनेश मिश्रा ने कार्यशाला के उद्देश्यों एवं योजना की प्रगति के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान अधिशाषी अभियंता श्री रामेश्वर बेनीवाल, श्री दिलीप सिंह आडसर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं अधिकारियों ने पंचायत समिति परिसर में पौधारोपण भी किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.