विधायक ताराचंद सारस्वत ने नारसीसर में ₹53 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 16 अगस्त। ग्राम नारसीसर में विधायक ताराचंद सारस्वत ने आज ₹53 लाख की लागत से होने वाले दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें ₹41 लाख की लागत से बनने वाले उपस्वास्थ्य केंद्र नारसीसर तथा ₹12 लाख की लागत से बनने वाले मेघवाल एवं नायक समाज के सामुदायिक भवन का शिलान्यास शामिल है।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने नारसीसर में ₹53 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात
विधायक ताराचंद सारस्वत ने नारसीसर में ₹53 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

इस अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि क्षेत्र के गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उपस्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी, वहीं सामुदायिक भवन के निर्माण से समाज के लोगों को विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए सुविधा मिलेगी।

सरपंच भरतसिंह राठौड़ ने ग्रामीणों की ओर से विधायक का आभार व्यक्त करते हुए गांव के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों को सामने रखा और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने का आग्रह किया।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए गांव की विभिन्न समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से बात की तथा समस्याओं के त्वरित गति से समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।ग्रामीणों ने विकास कार्यों के शिलान्यास पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया।

कार्यक्रम में विधायक के साथ मोहन कुलड़िया मणकरासर, भंवरसिंह झझेऊ, जगदीश पारीक पूनरासर, राधेश्याम दर्जी, जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, मूलचंद इंदौरिया, आईदान पारीक, मुन्नीनाथ सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

नारसीसर एवं सेरुणा से एडवोकेट रणवीर सिंह, गौरीशंकर स्वामी, हरिसिंह, ईश्वरसिंह, नरपतसिंह वार्ड पंच, विक्रमसिंह वार्ड पंच, बचनसिंह, सुमेरसिंह, मल्लूसिंह, तेजुसिंह, उदाराम नायक, भंवराराम नायक, हनुमानदास, अशोक राणा, चिमनाराम मेघवाल, किशोर सिंह, शिव भगवान स्वामी, हेतराम शर्मा, रामलाल शर्मा, महेन्द्र सिंह, बहादुर सिंह, गजानंद, गोपाल भादू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.