आत्मनिर्भर मंडल की अवधारणा को लेकर रानी बाजार मंडल की बैठक संपन्न

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 7 जून। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर के रानी बाजार मंडल की बैठक रविवार को नागणेची माता मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

आत्मनिर्भर मंडल की अवधारणा को लेकर रानी बाजार मंडल की बैठक संपन्न

आत्मनिर्भर मंडल की अवधारणा को लेकर रानी बाजार मंडल की बैठक संपन्न

बैठक के मुख्य वक्ता मंडल प्रभारी एवं जिला महामंत्री एडवोकेट कौशल शर्मा ने मंडल को आत्मनिर्भर बनाने, संगठन की कार्यशैली को मजबूत करने तथा शक्ति केंद्र संयोजकों की टीमों के गठन एवं उनके दायित्वों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने पार्टी स्थापना दिवस सहित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी ने की। इस अवसर पर मंडल प्रभारी एवं जिला महामंत्री एडवोकेट कौशल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, मंडल महामंत्री अरुण कुमार सोलंकी एवं जसवंत सिंह सोलंकी, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश बण, राजेश पंडित एवं घेवरचंद पंवार, मंडल मंत्री दिनेश भटनागर, सुरेश छिम्पा एवं ओमप्रकाश खत्री सहित शक्ति केंद्र संयोजक मनीष दाधीच, कांतिप्रिया अहूजा और सुमेश शर्मा उपस्थित रहे।

इसके अलावा पार्षद पुनीत शर्मा, सक्रिय कार्यकर्ता अमर सिंह, अतुल शर्मा, मनोज भाटी, गोपी किशन, श्रीमती रजनी मेहता, आनंद शुक्ला, शशांक गंगल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.