ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 7 जून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व एवं जिला भाजपा बीकानेर शहर के निर्देशानुसार आत्मनिर्भर मंडल की अवधारणा को साकार करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाली मंडल बैठक के क्रम में भाजपा मुक्ता प्रसाद मंडल की मासिक बैठक मुक्ता प्रसाद नगर में सम्पन्न हुई।
![]() |
| भाजपा मुक्ता प्रसाद मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर |
बैठक में जिला महामंत्री एडवोकेट कौशल शर्मा ने मंडल पदाधिकारियों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों की उपस्थिति में सभी बूथों पर जनचेतना जागृत करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की योजनाओं और कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में मंडल प्रभारी विनोद करोल, मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा, मंडल महामंत्री सुभाष पुरोहित, मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन कुमावत, महेंद्र चौहान, नेमीचंद कुलड़िया एवं विजय सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य रमेश चौहान, पार्षद वीरेंद्र करोल, मानकलाल, जेठाराम कुमावत, मंडल मंत्री जेठ देवी, राजू कंवर, गगन भाटी, सत्यप्रकाश शर्मा, लालचंद कुमावत, बजरंग सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

