ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
![]() |
क्षत्रिय सभा आयोजित करेगी क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह |
सभा के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने बताया कि समारोह में समाज के उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने शिक्षा, खेलकूद तथा अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। सम्मानित होने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, प्रतीक चिन्ह, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र अतिथियों के कर-कमलों द्वारा प्रदान किए जाएंगे।
सभा के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि सम्मान हेतु पात्रता में राजस्थान बोर्ड एवं सीबीएसई की 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, स्नातक एवं स्नातकोत्तर अथवा समकक्ष परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त खेलकूद में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ी, नीट, केईई, आईआईटी, एनआईटी सहित अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं, सेना में कमीशंड अधिकारी बनने वाले युवा तथा अन्य क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले समाजबंधुओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
इच्छुक आवेदक अपने आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित 20 जून 2026 तक प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे के बीच क्षत्रिय सभा कार्यालय, बिदासर हाउस, तीर्थ स्तंभ, बीकानेर में जमा करवा सकते हैं। सम्मान समारोह की तिथि निर्धारित होने पर संबंधित आवेदकों को सूचना प्रदान कर दी जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए क्षत्रिय सभा के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान से मोबाइल नंबर 9214448481 पर संपर्क किया जा सकता है।

