अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर योग प्रोटोकॉल अभ्यास आयोजित

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 20 जून। 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सफल तैयारियों के तहत गोपेश्वर मंडल द्वारा शनिवार प्रातः 6 बजे से 7:30 बजे तक योग प्रोटोकॉल अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर योग प्रोटोकॉल अभ्यास आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर योग प्रोटोकॉल अभ्यास आयोजित

कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष प्रेम गहलोत के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। योग गुरु दमयंती सुथार ने उपस्थित जनों को भुजंगासन, ताड़ासन, पवनमुक्तासन, सूर्य नमस्कार एवं भ्रामरी सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया तथा नियमित योग के महत्व की जानकारी दी।

इस अवसर पर जिला सोशल मीडिया संयोजक चंद्रप्रकाश गहलोत, जिला उपाध्यक्ष किशन लाल मोदी, मंडल प्रभारी रामकुमार व्यास, महामंत्री मुकेश सेन, पार्षद शिवचंद पड़िहार, पार्षद मुकेश पंवार, पूर्व पार्षद राजकुमारी बैद, मंडल उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा, कुलवंत सरदार, शिवलाल तेजी, सोनम बैद, गजानंद ओझा, जगदीश सोलंकी, जगदीश सुथार, इशिता सुराणा, कमल, महेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने का आह्वान करते हुए योग को स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का आधार बताया गया। सभी उपस्थित लोगों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.