डीआईजी ने किया "साइकिल मैन" बस्ती राम बिश्नोई का सम्मान

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। व्यास कॉलोनी में 26 मई से आयोजित ग्रीष्मकालीन संस्कार शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। जांभाणी साहित्य अकादमी के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में बच्चों को गुरु जाम्भोजी के जीवन, उनके 29 नियमों, हवन की महत्ता तथा समाज की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विद्वानों एवं गुरुजनों द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई।

डीआईजी ने किया "साइकिल मैन" बस्ती राम बिश्नोई का सम्मान
डीआईजी ने किया "साइकिल मैन" बस्ती राम बिश्नोई का सम्मान


समापन समारोह के मुख्य अतिथि देवेंद्र बिश्नोई (डीआईजी पुलिस) रहे। उन्होंने बच्चों से संस्कारों, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों पर संवाद किया। साथ ही यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बच्चों एवं अभिभावकों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अभिभावकों को मोबाइल उपयोग पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं अभिभावकों ने शिविर के सफल आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर राजाराम धारणिया, मोहनलाल बीडियो, डॉ. स्वामी लालासर साथरी (राष्ट्रीय संस्कार शिविर प्रभारी), महासचिव विनोद जामदास, डॉ. लालचंद डूडी, डॉ. हरिराम, सुरेश पीआरओ सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान पर्यावरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले "साइकिल मैन" बस्ती राम बिश्नोई को डीआईजी देवेंद्र बिश्नोई द्वारा मोमेंटो एवं प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित जनसमूह ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.