ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 6 जून। स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से "मेरी साइकिल–मेरा हेलमेट" अभियान के तहत भारत में पहली बार साइकिल के जन्मदिन का अनूठा आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 7 जून 2026 (रविवार) को प्रातः 7 बजे गंगा थिएटर, कलेक्ट्रेट के सामने, बीकानेर में आयोजित होगा।
![]() |
| भारत में पहली बार साइकिल का मनाया जाएगा जन्मदिन, सड़क सुरक्षा का भी दिया जाएगा संदेश |
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस अधिकारी श्री सुनील गोदारा उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती चित्रा सिंह (जॉइंट कमिश्नर, जीएसटी), श्री राजेश (डिप्टी चीफ इंजीनियर, एलएनसी लिमिटेड, बरसिंगसर), श्री सुरेश बिश्नोई (पीआरओ, बीकानेर) तथा डॉ. शंकर लाल प्रजापत (खेल अधिकारी, पॉलिटेक्निक कॉलेज, बीकानेर) शामिल होंगे।
साइकिलिंग एवं खेल जगत से अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्ट श्री दयालाराम सारण एवं श्री जेठाराम गाट, बीकानेर साइकिल संघ एवं फिट इंडिया लीडर श्री सुरेंद्र कूकना तथा खेल विभाग के साइकिल कोच श्री श्रवण भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
मीडिया जगत से श्री संजीव पाराशर (एडिशनल डायरेक्टर, न्यूज़ 21), श्री गिरिराज भादाणी (एनडीटीवी एवं कोषाध्यक्ष, बीकानेर प्रेस क्लब), श्री के.के.जी. ओझा (क्राइम रिपोर्टर), सुश्री सुमेस्ता बिश्नोई (एसएसएसओ न्यूज़ चैनल) तथा श्री अजय जावा (मीडिया सलाहकार, बीकानेर साइकिल संघ) अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए नागरिकों से हेलमेट पहनने तथा साइकिल चलाने को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाएगा। आयोजन समिति ने आमजन से आग्रह किया है कि वे हेलमेट पहनकर अथवा साइकिल से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इस जनहित अभियान को सफल बनाएं।
अभियान के संयोजक बस्तीराम बिश्नोई ने बताया कि यह आयोजन केवल साइकिल का जन्मदिन मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य, पर्यावरण और सड़क सुरक्षा के प्रति सामूहिक जागरूकता का संदेश देने का प्रयास है।

