क्षत्रिय सभा मनाएगी क्षत्रिय शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट, बीकानेर संभाग द्वारा रविवार, 7 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे स्थानीय बिदासर हाउस स्थित तीर्थ स्तंभ पर पराक्रम, शौर्य एवं वीरता के प्रतीक हिंदू सम्राट क्षत्रिय शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई जाएगी।

क्षत्रिय सभा मनाएगी क्षत्रिय शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती
क्षत्रिय सभा मनाएगी क्षत्रिय शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती


सभा के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने बताया कि जयंती समारोह में बीकानेर के समस्त क्षत्रिय समाज के संभ्रांत एवं प्रबुद्ध नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा भारतवर्ष के गौरवशाली इतिहास एवं अंतिम हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जाएगा।

क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट, बीकानेर संभाग के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि समारोह में विशेष रूप से युवा छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया है, ताकि वे भारत के वीरतापूर्ण इतिहास, सांस्कृतिक विरासत एवं राष्ट्र गौरव की प्रेरणादायक गाथाओं से परिचित हो सकें।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान तथा अपने गौरवशाली इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.