ट्रिपल एस ओ न्यूज, जयपुर/बीकानेर, 9 जून। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री Arjun Ram Meghwal एवं भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश महामंत्री Shravan Singh Bagdi ने दूरभाष पर भाजपा जिला महामंत्री एवं बीकानेर नगर निगम के उपमहापौर Rajendra Panwar के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर उनके शीघ्र एवं पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
![]() |
| केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने उपमहापौर राजेंद्र पंवार के स्वास्थ्य की जानकारी ली |
उल्लेखनीय है कि राजेंद्र पंवार का जयपुर स्थित एटरनल हॉस्पिटल (EHCC) में उपचार चल रहा था। उपचार उपरांत चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है तथा वे स्वस्थ होकर अपने निवास पर लौट आए हैं। वरिष्ठ नेताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल गहलोत ने भी दूरभाष पर संपर्क कर राजेंद्र पंवार का कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
राजेंद्र पंवार के उपचार के दौरान तथा अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने और शुभकामनाएं देने वालों का लगातार तांता लगा रहा। उनके प्रति संगठन एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने आत्मीयता, स्नेह और शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।
अस्पताल से छुट्टी मिलने के उपरांत बीकानेर पश्चिम विधायक Jethanand Vyas, भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल गहलोत एवं आनंद सिंह भाटी, भाजपा शहर महामंत्री कौशल शर्मा एवं श्याम सिंह हांडला, भाजपा देहात महामंत्री दिलीप सिंह आड़सर, रानी बाजार मंडल उपाध्यक्ष मुकेश बन, श्याम सुन्दर चौधरी, निशांत गौड़, गजेंद्र सिंह भाटी, पवन गहलोत, पार्षद उमेश सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनके साथ बीकानेर रवाना हुए। सभी ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए अपना स्नेह, सहयोग एवं समर्थन व्यक्त किया।
चिकित्सकों के अनुसार राजेंद्र पंवार के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है तथा वे पूर्णतः स्वस्थ होने की ओर अग्रसर हैं।
परिवार ने व्यक्त किया आभार
उपमहापौर एवं भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार के परिवार ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा व्यक्त किए गए स्नेह, सहयोग और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।

