ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 10 जून। बीकानेर के PBM Hospital में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने तथा उपचार में कथित गंभीर लापरवाही के कारण किडनी प्रभावित होने के मामले को लेकर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह शेखावत एवं रामनिवास कूकना के नेतृत्व में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की गई।
![]() |
| जनहित के लिए संघर्ष, पीड़ित परिवारों की आवाज बने विजय सिंह शेखावत एवं रामनिवास कूकना |
इस दौरान परिजनों ने अपनी पीड़ा और आपबीती साझा करते हुए अस्पताल में उपचार व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। परिजनों का कहना था कि समय पर उचित चिकित्सा नहीं मिलने के कारण प्रसूताओं की स्थिति गंभीर हुई, जिससे परिवार गहरे मानसिक और सामाजिक संकट का सामना कर रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विजय सिंह शेखावत एवं रामनिवास कूकना के नेतृत्व में रैली निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया तथा दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
विजय सिंह शेखावत ने कहा कि मातृत्व से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। अस्पताल प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी प्रभावित प्रसूताओं को सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध कराकर उन्हें पूर्णतः स्वस्थ करना है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोषियों को बचाने या मामले को दबाने का प्रयास किया गया तो जनहित में व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
"माताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा, न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।"

