ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। वी आर फाउंडेशन (ट्रस्ट) एवं स्किलफुल स्कॉलर्स लर्निंग हब द्वारा आयोजित समर कैंप का भव्य समापन उत्साह, रचनात्मकता और प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। 15 दिवसीय इस कैंप ने बच्चों और महिलाओं को अपनी प्रतिभा निखारने, नए कौशल सीखने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्रदान किया।
![]() |
| बच्चों की प्रतिभा को मिला मंच, महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह; वी आर फाउंडेशन समर कैंप का भव्य समापन |
संस्था की फाउंडर डायरेक्टर एवं चेयरमैन अर्चना सक्सेना ने कहा कि समर कैंप बच्चों और महिलाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से प्रतिभागियों को नई विधाओं को सीखने, रचनात्मक सोच विकसित करने और अपने भीतर छिपी प्रतिभाओं को पहचानने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि कैंप का उद्देश्य बच्चों का स्क्रीन टाइम कम कर उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना तथा महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय पुगलिया, विशिष्ट अतिथि एन.डी. क्लासेज के संचालक नरेंद्र सिंह बांकावत तथा वरिष्ठ पत्रकार दिलीप गुप्ता उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत माला, दुपट्टा, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानपूर्वक किया गया।
संस्था के संरक्षक विजय स्वामी ने आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया। वहीं को-डायरेक्टर अलका पारीक एवं कोऑर्डिनेटर मुस्कान खत्री ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संचालन चित्रा वर्मा ने प्रभावी एवं आकर्षक शैली में किया।
समर कैंप के अंतर्गत सपना मेकओवर द्वारा 15 दिवसीय बेसिक ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें दो बैचों में 20 महिलाओं एवं युवतियों ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करेगा। प्रशिक्षण के दौरान आयोजित ब्यूटी पार्लर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
डांस प्रतियोगिता में मनन मोदी ने प्रथम, नेहल मदान ने द्वितीय, ओम भसीन ने तृतीय तथा सम्राट सोनी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में हितेश खेमाणी और चित्राक्षी खेमाणी ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विशेष सम्मान हासिल किया।
कार्यक्रम में मोनिका शर्मा, आयशा शर्मा, अमिता सोनी, प्रेमलता अरोड़ा, सुशील मोदी, अशोक प्रजापत सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं प्रतिभागी मौजूद रहे।
समापन अवसर पर उपस्थित जनों ने वी आर फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों और महिलाओं के विकास के लिए प्रेरणादायी एवं समाजहितकारी प्रयास बताया।

