ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 5 जून। भारत विकास परिषद् के प्रांतीय पर्यावरण चेतना अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भ्रमण पथ पर "पर्यावरण संरक्षण शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा नागरिकों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।
![]() |
| विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद् 'मीरा' शाखा का पर्यावरण संरक्षण शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित |
मीरा शाखा की संरक्षिका ऋतु मित्तल ने बताया कि भारत विकास परिषद् द्वारा यह अभियान पूरे देश में एक साथ आयोजित किया जा रहा है। बीकानेर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली तथा हस्ताक्षर कर पर्यावरण बचाने के संकल्प को मजबूत किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने, अधिक से अधिक पौधारोपण करने, जल संरक्षण तथा स्वच्छता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। आयोजन में परिषद् की पदाधिकारियों, प्रांतीय नेतृत्व, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं आमजन की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
इस अवसर पर प्रांतीय समन्वयक अधिकारी शशि चुग, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दीप्ति वाहल, मीरा शाखा संरक्षिका ऋतु मित्तल, अध्यक्ष हेमा सिंह, छवि गुप्ता, सुमन यादव, सीमा शर्मा, पर्यावरण प्रकल्प प्रभारी यशी शर्मा, रेणु जोशी, कविता खत्री सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

