ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के रानी बाजार मंडल द्वारा पवनपुरी मरुधरा नगर स्थित महिला थाना परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए पानी के परिंडे भी लगाए गए।
![]() |
| विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा रानी बाजार मंडल ने किया वृक्षारोपण, पक्षियों के लिए लगाए परिंडे |
कार्यक्रम में मंडल प्रभारी एवं जिला महामंत्री एडवोकेट कौशल शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से मुक्ति का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण मानव जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है तथा प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, महिला थाना प्रभारी मोनिका चौधरी, महावीर प्रसाद, पितराम मीणा, मंडल महामंत्री अरुण कुमार सोलंकी एवं जसवंत सोलंकी, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश बण, मंडल मंत्री दिनेश भटनागर एवं सुरेश छिम्पा, पूर्व जिला मंत्री प्रोमिला गौतम, पार्षद जामनलाल गजरा, अतुल शर्मा, आनंद शुक्ला, शशांक गंगल, कांति प्रिया आहूजा, रजनी मेहता, उषा शर्मा, जशोद खत्री, दिव्यांशी खत्री सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी देखभाल करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
"प्रकृति का सम्मान, यही है सच्चा अभिमान" के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

