विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण और छाछ की छबील, राहगीरों को वितरित की 1 क्विंटल लस्सी

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा भीषण गर्मी से राहत देने के लिए मीठी-नमकीन छाछ की छबील लगाई गई। कार्यक्रम वकीलों की गली, भेरूजी गेट के पास आयोजित हुआ।

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण और छाछ की छबील, राहगीरों को वितरित की 1 क्विंटल लस्सी
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण और छाछ की छबील, राहगीरों को वितरित की 1 क्विंटल लस्सी


पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आयोजन में प्लास्टिक के बजाय स्टील के गिलासों का उपयोग किया गया। इस दौरान करीब एक क्विंटल लस्सी का वितरण किया गया, जिसका लाभ बड़ी संख्या में राहगीरों, ऑटो चालकों तथा दोपहिया वाहन चालकों ने उठाया।

संस्था के संस्थापक श्री गुरु अर्जुन दास जी ने कहा कि लंगर सेवा की भावना प्रेम, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, सहयोग और मानवता के मूल्यों को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता, हिमांशु किराडू, सोनू स्वामी, बसंत किराडू, कपिल ठकराल, वैभव, हिमांशी एवं मयंक सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

उषा गुप्ता ने बताया कि संस्था पिछले सात वर्षों से बीकानेर में विभिन्न सेवा कार्यों का संचालन कर रही है और भविष्य में भी जनसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.