दास हनुमान मंदिर में अखण्ड कीर्तन का हवन-यज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ होगा समापन

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। देशवाली कुम्हारों के मोहल्ले स्थित दास हनुमान मंदिर में श्री बजरंग युवा मंडल के तत्वावधान में 5 जून 2026 से आयोजित अखण्ड कीर्तन महोत्सव का समापन सोमवार, 15 जून को सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर प्रातः 7 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न होगा।

दास हनुमान मंदिर में अखण्ड कीर्तन का हवन-यज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ होगा समापन
दास हनुमान मंदिर में अखण्ड कीर्तन का हवन-यज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ होगा समापन


दस दिवसीय इस धार्मिक आयोजन के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन, संकीर्तन एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। अखण्ड कीर्तन के चलते मंदिर परिसर सहित आसपास का क्षेत्र पूरे समय भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

समापन अवसर पर हवन-यज्ञ, महाआरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। श्री बजरंग युवा मंडल ने समस्त श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।

मंडल ने 5 जून से 15 जून तक आयोजित इस अखण्ड कीर्तन महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, भजन गायकों, सेवाभावी कार्यकर्ताओं, सहयोगकर्ताओं एवं धर्मप्रेमी भक्तजनों के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की है। मंडल ने कहा कि सभी के सहयोग, समर्पण और भक्ति भाव से ही यह आयोजन भव्य, दिव्य एवं अत्यंत सफल बन सका।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.