ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 14 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा संभाग कार्यालय में “विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के – विकसित भारत संकल्प प्रबुद्धजन सम्मेलन” का आयोजन भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में किया गया। सम्मेलन में प्रबुद्धजनों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।
![]() |
| मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण के स्वर्णिम वर्ष : अर्जुनराम मेघवाल |
सम्मेलन के मुख्य वक्ता केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण के स्वर्णिम वर्ष रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और तेजी से विकसित होते राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।
![]() |
| मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण के स्वर्णिम वर्ष : अर्जुनराम मेघवाल |
मेघवाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के माध्यम से देश ने आर्थिक, तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने नई संसद भवन का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकसभा और राज्यसभा अब एक आधुनिक एवं भव्य संसद परिसर में संचालित हो रही हैं, जो नए भारत की सोच और सामर्थ्य का प्रतीक है।
उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकास के साथ-साथ भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण को भी प्राथमिकता दी है। काशी विश्वनाथ मंदिर से गंगा तट तक विकसित किया गया भव्य कॉरिडोर देश की सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का प्रतीक है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसानों के उत्थान, युवाओं को अवसर, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना के विकास तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश के अनेक राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारों का गठन जनता के बढ़ते विश्वास और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रमाण है।
अपने संबोधन के अंत में उन्होंने प्रसिद्ध पंक्तियां—
"जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा,
वो भारत देश है मेरा..."
—का उल्लेख करते हुए विकसित, आत्मनिर्भर और विश्वगुरु भारत के निर्माण का आह्वान किया।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि सम्मेलन में जिला प्रभारी ओम सारस्वत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, कन्हैयालाल बोथरा, द्वारका प्रसाद पचीसिया, जिला राठी, सुरेश खीवानी, सोहनलाल बेद, पुखराज चोपड़ा, मधुरिमा सिंह, सुभाष मित्तल, बंसीलाल तंवर, रामगोपाल खडगावत तथा जिला महामंत्री एडवोकेट कौशल शर्मा सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला ने किया।
प्रबुद्धजन सम्मेलन से पूर्व आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष विजय आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, मुमताज अली भाटी, रमज़ान अब्बासी, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, सोहन प्रजापत, किशन मोदी, जिला मंत्री तरुण स्वामी, सुनीता हटीला, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, रामचंद्र सोनी, विनोद करोल, राम कुमार व्यास, सुशील आचार्य, मोर्चा अध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी, राजाराम सिंगड़, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, कपिल शर्मा, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, देवरूप सिंह, धर्मपाल डूडी, नरेंद्र सिंह आबड़सर, दिनेश चौहान, नारायण चोपड़ा, शिमला बावरी, इंद्र सेठिया, मनोहर लाल छाबड़ा, विनोद धानुका, विजय जोशी, अभिषेक जोशी, गजेंद्र सिंह राठौर, दिलीप सिंह राघव, मूलचंद सोलंकी, विनोद गोयल, किशन लाल मेघवाल, सुषमा बिस्सा, वेद प्रकाश अग्रवाल, बलदेव राज, सांगीलाल गहलोत, मुकेश पंवार, गजेंद्र सिंह भाटी, अंकित तंवर, हुलास भाटी, नेमीचंद तंवर, इंदु वर्मा, गिरिराज जोशी, सहित अनेक प्रबुद्धजन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


