जीवनदान देने वाले डॉक्टरों का भव्य सम्मान, भावुक माहौल में मरीज परिवार ने जताया आभार

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। किसी के लिए डॉक्टर केवल चिकित्सक होते हैं, लेकिन जब वही डॉक्टर किसी व्यक्ति को नया जीवन दे दें तो वे उसके लिए भगवान का रूप बन जाते हैं। ऐसा ही भावुक और प्रेरणादायक दृश्य शनिवार को बीकानेर हार्ट एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में देखने को मिला, जहां सफल ओपन हार्ट बायपास (CABG) सर्जरी के बाद नया जीवन पाने वाले मरीज रामलाल सारण जाट एवं कमला देवी के परिवार ने अस्पताल की पूरी CTVS टीम का भव्य सम्मान कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

जीवनदान देने वाले डॉक्टरों का भव्य सम्मान, भावुक माहौल में मरीज परिवार ने जताया आभार
जीवनदान देने वाले डॉक्टरों का भव्य सम्मान, भावुक माहौल में मरीज परिवार ने जताया आभार


यह विशेष सम्मान समारोह प्रसिद्ध हार्ट सर्जन डॉ. जयकिशन सुथार के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। समारोह के दौरान मरीज परिवार, ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों ने डॉ. जयकिशन सुथार सहित पूरी मेडिकल टीम का साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर और पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान कई क्षण ऐसे आए जब मरीज परिवार की आंखें नम हो गईं और उपस्थित लोगों ने डॉक्टरों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

जीवनदान देने वाले डॉक्टरों का भव्य सम्मान, भावुक माहौल में मरीज परिवार ने जताया आभार
जीवनदान देने वाले डॉक्टरों का भव्य सम्मान, भावुक माहौल में मरीज परिवार ने जताया आभार


गांव गाढ़वाला निवासी रामलाल सारण ने बताया कि गंभीर हृदय रोग के कारण उनकी जिंदगी संकट में पड़ गई थी। परिवार चिंता और निराशा के दौर से गुजर रहा था, लेकिन बीकानेर हार्ट एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉ. जयकिशन सुथार और उनकी टीम ने सफल बायपास सर्जरी कर उन्हें नया जीवन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि "हमारे लिए डॉ. सुथार किसी भगवान से कम नहीं हैं। आज मैं और मेरा परिवार जो खुशियां देख रहे हैं, वह उनकी मेहनत, समर्पण और कुशल चिकित्सा का परिणाम है।"

समारोह में डॉ. गिरीश तंवर, डॉ. खेताराम, नर्सिंग ऑफिसर श्रवण जाट चाडी, शंकर, पवित्र चौहान, अर्पण, अभय सहित पूरी CTVS टीम की सेवाओं की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि मरीजों के जीवन को बचाने में डॉक्टरों के साथ-साथ पूरी मेडिकल और नर्सिंग टीम की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

उल्लेखनीय है कि डॉ. जयकिशन सुथार ने 15 नवंबर 2019 को बीकानेर में ओपन हार्ट सर्जरी की शुरुआत कर चिकित्सा क्षेत्र में नई क्रांति का सूत्रपात किया था। वर्तमान में वे बायपास CABG, वाल्व रिप्लेसमेंट (MVR, AVR, DVR) तथा बच्चों के जटिल हृदय ऑपरेशन जैसे ASD, VSD, PDA और TOF सर्जरी सफलतापूर्वक कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में बीकानेर अब हृदय चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है, जहां हजारों मरीजों को जयपुर, दिल्ली, गुरुग्राम और अहमदाबाद जैसी महानगरों की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो रही हैं।

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि बीकानेर में विश्वस्तरीय हृदय चिकित्सा सुविधाओं का उपलब्ध होना पूरे संभाग के लिए गौरव की बात है। डॉ. जयकिशन सुथार और उनकी टीम न केवल सफल सर्जरी कर रही है, बल्कि हर दिन लोगों को नया जीवन और नई उम्मीद भी दे रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.