बीकानेर में पेट्रोल बम से हमला, कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 4 जून। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है, जिसमें कुछ बदमाशों द्वारा एक मकान पर पेट्रोल बम से हमला किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। घटना 22 मई की रात करीब साढ़े बारह बजे वाल्मिकी बस्ती श्मशान के पास की बताई जा रही है।

बीकानेर में पेट्रोल बम से हमला, कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर में पेट्रोल बम से हमला, कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी विजय कुमार सियोत ने नयाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि मोटू उर्फ विनित, विकास उर्फ छोटू गोयल, मनोज गोयल, अमित चांवरिया, पुनमचंद चांवरिया, सुनील उर्फ चीमना तथा 5-7 अन्य लोग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। आरोप है कि उनके पास पेट्रोल से भरी बोतलें, गंडासे, तलवारें, सरिये एवं अन्य धारदार हथियार थे।

परिवादी के अनुसार आरोपियों ने घर के मुख्य दरवाजे पर पेट्रोल से भरी बोतल में आग लगाकर फेंकी, जिससे जोरदार धमाका हुआ। धमाके से घर में मौजूद परिवार के सदस्य भयभीत हो गए तथा मुख्य दरवाजे को नुकसान पहुंचा।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल शिशराम को सौंपी गई है।

बीकानेर में इस प्रकार की घटनाएं कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा रही हैं। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की भूमिका और घटना के कारणों की जांच कर रही है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.