ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 6 जून। हिन्दवी स्वराज के संस्थापक एवं महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस को हिन्दू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
![]() |
| हिन्दू साम्राज्य दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि, राष्ट्रवाद के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प |
इस अवसर पर आयोजित पुष्पांजलि सभा में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके अद्वितीय शौर्य, राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रवाद, सुशासन एवं जनसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा शहर जिला महामंत्री एडवोकेट कौशल शर्मा ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन साहस, संगठन शक्ति, सुशासन और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी युवाओं और समाज को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में सत्यप्रकाश शर्मा, रमेश गौड़, किशन तंवर, भागचंद खत्री, गोरधन नायक, प्रियंका सनाढ्य, अक्षय कालवां सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी, प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

