31वें फुटबॉल समर कैंप का गरिमामय समापन, खिलाड़ियों को मिले मैडल एवं प्रमाण पत्र

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। मास्टर मंगलचंद खरखोदिया फाउंडेशन एवं मास्टर बच्ची क्लब फुटबॉल समिति द्वारा आयोजित 31वें फुटबॉल समर कैंप का समापन समारोह उत्साह, अनुशासन और ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ। शहर के इस प्रतिष्ठित कैंप ने खिलाड़ियों के खेल कौशल के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास और अनुशासन को भी सुदृढ़ किया।

31वें फुटबॉल समर कैंप का गरिमामय समापन, खिलाड़ियों को मिले मैडल एवं प्रमाण पत्र
31वें फुटबॉल समर कैंप का गरिमामय समापन, खिलाड़ियों को मिले मैडल एवं प्रमाण पत्र


समापन समारोह में अशोक शर्मा (स्टाफ ऑफिसर, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान), महेश व्यास (भाजपा नेता), डॉ. अबरार पंवार (पूर्व सीएमएचओ), मुरली किराडू (पूर्व डीएसपी) एवं रामजी सोनी (उद्योगपति एवं समाजसेवी) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

अशोक शर्मा ने खिलाड़ियों के जीवन में अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि मुरली किराडू ने नियमितता और अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया। डॉ. अबरार पंवार ने खिलाड़ियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

कैंप संयोजक भरत पुरोहित ने बताया कि इस वर्ष 70 से अधिक लड़कों एवं 20 से अधिक लड़कियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। बालिकाओं को सीनियर खिलाड़ी एवं गर्ल्स कोच स्नेहा उपाध्याय के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास और खेल कौशल का उल्लेखनीय विकास हुआ।

महेश व्यास ने भरत पुरोहित एवं उनकी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह कैंप क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूत कर रहा है। वहीं रामजी सोनी ने बीकानेर में फुटबॉल को बढ़ावा देने में मास्टर बच्ची क्लब फुटबॉल समिति के योगदान को सराहनीय बताया।

कैंप के दौरान खिलाड़ियों को फिटनेस, टीम भावना, खेल भावना, अनुशासन एवं तकनीकी कौशल का प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को मैडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी की गई।

कैलाश खरखोदिया ने कहा कि 31वां फुटबॉल समर कैंप युवा प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें सही दिशा देने का सशक्त माध्यम साबित हुआ है।

समारोह के अंतिम चरण में नेचर योग एवं बॉडी फ्लैक्सिबिलिटी ग्रुप के अजय स्वामी एवं उनकी टीम ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को योगाभ्यास करवाकर स्वस्थ जीवनशैली एवं शारीरिक लचीलेपन का संदेश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.