कोटगेट रेलवे फाटक आरयूबी निर्माण: भूमि अधिग्रहण संबंधी कार्यवाही पूर्ण, सात निजी संपत्तियों के मालिकों को सौंपे मुआवजा राशि के चेक

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 23 मई। बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा कोटगेट रेलवे फाटक पर प्रस्तावित आरयूबी निर्माण के लिए आवश्यक भूमि के अधिग्रहण संबंधी समस्त कार्यवाही की जाकर भूमि अधिग्रहण का अधिनिर्णय (एलएओ) 22 मई को जारी कर दिया गया है।

कोटगेट रेलवे फाटक आरयूबी निर्माण: भूमि अधिग्रहण संबंधी कार्यवाही पूर्ण, सात निजी संपत्तियों के मालिकों को सौंपे मुआवजा राशि के चेक
कोटगेट रेलवे फाटक आरयूबी निर्माण: भूमि अधिग्रहण संबंधी कार्यवाही पूर्ण, सात निजी संपत्तियों के मालिकों को सौंपे मुआवजा राशि के चेक

बीकानेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलनीचामी ने बताया कि इस आरयूबी निर्माण हेतु कुल 12 निजी परिसंपत्तियों का अधिग्रहण किया जाना है। जिसका निर्णय पारित किया जा चुका है।अधिग्रहण में आने वाली कुल 12 संपत्तियों में से सात निजी संपत्तियों के मालिकों को मुआवजा राशि के चेक सुपुर्द कर दिए गए हैं। इन 12 निजी संपत्तियों की कुल मुआवजा राशि 5 करोड़ 14 लाख 15 हजार 475 रुपए का भुगतान किया जाना है। शेष रही पांच निजी संपत्तियों के मालिकों द्वारा दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाए जाने के कारण मुआवजे का भुगतान शेष है। पांच परिसंपत्तियों के मालिक किसी भी कार्य दिवस में दस्तावेज उपलब्ध करवा कर मुआवजा प्राप्त कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.