सर्वोदय बस्ती में जल संकट को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन, नियमित सप्लाई की मांग

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट से परेशान सर्वोदय बस्ती के वार्ड नंबर 55 एवं वार्ड नंबर 42 की महिलाओं का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। लंबे समय से पानी की किल्लत झेल रही महिलाएं 2 नंबर पानी की टंकी पर चढ़ गईं और जलदाय विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

सर्वोदय बस्ती में जल संकट को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन, नियमित सप्लाई की मांग
सर्वोदय बस्ती में जल संकट को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन, नियमित सप्लाई की मांग

महिलाओं ने आरोप लगाया कि पिछले करीब डेढ़ महीने से वार्डों में नियमित पानी सप्लाई नहीं हो रही है, जिसके कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा। हालात ऐसे हो गए हैं कि आमजन को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है।

सर्वोदय बस्ती में जल संकट को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन, नियमित सप्लाई की मांग
सर्वोदय बस्ती में जल संकट को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन, नियमित सप्लाई की मांग

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि नहरबंदी समाप्त होने के बावजूद क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे वार्डवासियों में भारी रोष व्याप्त है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जलदाय विभाग के JEN ने महिलाओं को जल्द समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन महिलाएं केवल आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुईं और नियमित पानी सप्लाई शुरू करने की मांग पर अड़ी रहीं।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने पानी की टंकी पर चढ़कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में शाहरुख खान, सोनू, शकीर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं महिलाएं मौजूद रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.