ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। भारत सरकार के माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah 25 मई 2026 को बीकानेर दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दिल्ली से विशेष विमान द्वारा रात्रि 10:20 बजे बीकानेर पहुंचेंगे तथा रात्रि 10:45 बजे BSF सेक्टर मुख्यालय पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
![]() |
| अमित शाह का बीकानेर दौरा : 25 मई को रात्रि विश्राम, 26 मई को सीमा क्षेत्र के कार्यक्रम |
26 मई 2026 (मंगलवार) को प्रातः 10:20 बजे वे BSF सेक्टर मुख्यालय से हेलीकॉप्टर द्वारा सीमा चौकी सांचू के लिए रवाना होंगे। वहां सुबह 11:10 बजे से 11:40 बजे तक वृक्षारोपण कार्यक्रम, सैनिक सम्मेलन एवं सीमा पर तैनात जवानों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा।
इसके पश्चात दोपहर 12:40 बजे महिला बैरकों के ई-उद्घाटन कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। दोपहर 12:50 बजे से 2:00 बजे तक मध्याह्न भोजन का कार्यक्रम निर्धारित है।
दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक बैठक हेतु समय आरक्षित रखा गया है, जबकि शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक अन्य कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
दौरे के अंत में माननीय गृह मंत्री शाम 6:25 बजे बीकानेर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

