महंगाई के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकानेर कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

ट्रिपल एस ओ न्यूज बीकानेर, जयपुर। बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की कमी के विरोध में जयपुर में आयोजित धरने में बीकानेर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यकर्ताओं ने आमजन से जुड़े मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

महंगाई के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकानेर कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
महंगाई के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकानेर कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार


धरने में मनोज चौधरी (प्रदेश सचिव, ओबीसी विभाग), सुमित कोचर (ब्लॉक अध्यक्ष), हसन अली नागोरी, नितिन वत्स, लालचंद गहलोत और हरिकिशन जाट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की।

वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और समय पर उपलब्धता की कमी से विशेष रूप से गृहिणियों और मध्यम वर्गीय परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बीकानेर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया और मांग की कि गैस सिलेंडर के दामों में तत्काल कमी की जाए तथा महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर और आमजन के हितों की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा।

धरने में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी रही। अंत में सभी ने संकल्प लिया कि वे आमजन के अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाते रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.