भाजपा बीकानेर शहर में संगठन विस्तार को मिली रफ्तार, मीडिया-आईटी संयोजकों की घोषणा

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर द्वारा संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के विधानसभा स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य पार्टी के संचार तंत्र को मजबूत बनाना और संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी तरीके से आमजन तक पहुंचाना है।

भाजपा बीकानेर शहर में संगठन विस्तार को मिली रफ्तार, मीडिया-आईटी संयोजकों की घोषणा
भाजपा बीकानेर शहर में संगठन विस्तार को मिली रफ्तार, मीडिया-आईटी संयोजकों की घोषणा


जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी सेल वर्तमान समय में संगठन की रीढ़ हैं, जिनके माध्यम से पार्टी की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को तेज़ी से जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है।

भाजपा बीकानेर शहर में संगठन विस्तार को मिली रफ्तार, मीडिया-आईटी संयोजकों की घोषणा
भाजपा बीकानेर शहर में संगठन विस्तार को मिली रफ्तार, मीडिया-आईटी संयोजकों की घोषणा


मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि ये नियुक्तियां संगठन के निर्देशानुसार की गई हैं, जिससे पार्टी के जनसेवा कार्यों, कार्यक्रमों और उपलब्धियों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा सके। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया और आईटी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है, ऐसे में समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देना संगठन के लिए लाभकारी साबित होगा।

घोषणा के अनुसार बीकानेर पूर्व विधानसभा में शिखर चंद डागा को मीडिया संयोजक, दिनेश भटनागर को सोशल मीडिया संयोजक तथा अंकुश चौपड़ा को आईटी सेल संयोजक बनाया गया है। वहीं बीकानेर पश्चिम विधानसभा में उपासना जैन को मीडिया संयोजक, हरीश भोजक को सोशल मीडिया संयोजक और करण कुमार स्वामी को आईटी सेल संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन नियुक्तियों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि नई टीम के जुड़ने से संगठन की कार्यप्रणाली और अधिक सशक्त होगी तथा पार्टी की बात प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.