ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। युगांतर ग्लोबल स्कूल, रामपुरा बस्ती, बीकानेर के कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों का एक विशेष शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक भ्रमण श्री खाटू श्याम धाम, बीकानेर में अत्यंत श्रद्धा, अनुशासन एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। यह भ्रमण माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया गुप्त नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा एवं आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना रहा।
![]() |
| युगांतर ग्लोबल स्कूल का शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक भ्रमण, खाटू श्याम धाम में विद्यार्थियों को मिला संस्कारों का अमूल्य ज्ञान |
इस पावन अवसर पर प्रसिद्ध विद्वान एवं धर्माचार्य बाबूलाल शास्त्री जी के सानिध्य में विद्यालय के विद्यार्थियों को श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करवाया गया। शास्त्री जी ने सरल एवं प्रेरणादायी शब्दों में गीता के श्लोकों का अर्थ समझाते हुए विद्यार्थियों को कर्म, धर्म, सत्य, सेवा, अनुशासन और भक्ति के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला महान दर्शन है।
![]() |
| युगांतर ग्लोबल स्कूल का शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक भ्रमण, खाटू श्याम धाम में विद्यार्थियों को मिला संस्कारों का अमूल्य ज्ञान |
अपने उद्बोधन में बाबूलाल शास्त्री जी ने कहा कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए यह आवश्यक है कि बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही गीता, रामायण एवं अन्य धार्मिक ग्रंथों की शिक्षा दी जाए तथा श्लोकों को कंठस्थ कराया जाए, जिससे उनमें नैतिकता, संस्कार, आत्मबल और आध्यात्मिक चेतना का विकास हो।
![]() |
| युगांतर ग्लोबल स्कूल का शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक भ्रमण, खाटू श्याम धाम में विद्यार्थियों को मिला संस्कारों का अमूल्य ज्ञान |
इस अवसर पर शास्त्री जी ने युगांतर ग्लोबल स्कूल के निदेशक श्री सुमित कुमार स्वामी एवं प्रधानाचार्य श्रीमती संगीता स्वामी द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक शिक्षा के प्रयासों की खुले मन से प्रशंसा की। इस पुनीत कार्य के लिए उन्होंने प्रधानाचार्य एवं निदेशक को फूल-मालाएं समर्पित कर सम्मानित किया तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ को भी साधुवाद देते हुए उनके प्रयासों को अनुकरणीय बताया। साथ ही उन्होंने विद्यालय परिवार को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
![]() |
| युगांतर ग्लोबल स्कूल का शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक भ्रमण, खाटू श्याम धाम में विद्यार्थियों को मिला संस्कारों का अमूल्य ज्ञान |
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बाबा श्याम के दरबार में श्रद्धा भाव से धोक लगाई और सामूहिक प्रार्थना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में विद्यार्थियों का अनुशासन, संयम और भक्ति भाव देखकर उपस्थित श्रद्धालु भी भावविभोर हो उठे। इस आध्यात्मिक वातावरण ने विद्यार्थियों के मन में शांति, श्रद्धा एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।
![]() |
| युगांतर ग्लोबल स्कूल का शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक भ्रमण, खाटू श्याम धाम में विद्यार्थियों को मिला संस्कारों का अमूल्य ज्ञान |
विद्यालय प्रबंधन एवं अध्यापकों द्वारा पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा, अनुशासन एवं मार्गदर्शन की समुचित व्यवस्था की गई। यह शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक प्रेरणादायी और स्मरणीय अनुभव सिद्ध हुआ।
अंत में विद्यालय परिवार की ओर से बाबूलाल शास्त्री जी का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं संस्कारपरक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।





