जैन पब्लिक स्कूल फेयरवेल में मिस एसजेपीएस दिव्याची गोयल सहित मेधावी विद्यार्थियों का सम्मानजैन पब्लिक स्कूल फेयरवेल में मिस एसजेपीएस दिव्याची गोयल सहित मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। जैन पब्लिक स्कूल में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12वीं के छात्रों के सम्मान में आयोजित फेयरवेल समारोह भावनात्मक, अनुशासित और देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे समारोह की भव्यता और भी बढ़ गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ की गई।

जैन पब्लिक स्कूल फेयरवेल में मिस एसजेपीएस दिव्याची गोयल सहित मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
जैन पब्लिक स्कूल फेयरवेल में मिस एसजेपीएस दिव्याची गोयल सहित मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान


विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीतों, मनमोहक नृत्य, समूह गायन एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों और शिक्षकों का मन मोह लिया। हर प्रस्तुति में विद्यार्थियों का आत्मविश्वास और अनुशासन स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

फेयरवेल समारोह में मिस्टर एसजेपीएस संभव कोचर एवं मिस एसजेपीएस दिव्याची गोयल को उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता एवं शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए चुना गया। वहीं मिस्टर फेयरवेल भिनव नाहटा एवं मिस फेयरवेल महक सोनी को उनकी सादगी, व्यवहार कुशलता एवं मंच प्रस्तुति के आधार पर सम्मानित किया गया। चयनित विद्यार्थियों को मोटिवेशनल सैश पहनाकर तथा गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व और संस्कारों का विकास करते हैं। उन्होंने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे विद्यालय के मूल्यों को जीवनभर आत्मसात रखें।

शाला प्रबंधक विश्वजीत गौड़ ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति सजग रहकर निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। शाला अध्यक्ष विजय कुमार कोचर, मंत्री सीए मानक कोचर एवं सीईओ सीमा जैन ने अपने शुभकामना संदेश में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने शिक्षा, अनुशासन और देशसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। फेयरवेल समारोह विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों के लिए एक अविस्मरणीय स्मृति बन गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.