मतदाता जागरूकता के लिए चकगर्बी संघर्ष समिति की विशाल आमसभा आयोजित

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। चकगर्बी संघर्ष समिति के तत्वावधान में रविवार 4 जनवरी 2026 को चकगर्बी परिसर क्षेत्र में एक विशाल आमसभा का आयोजन किया गया। सभा का मुख्य उद्देश्य चकगर्बी क्षेत्र के अधिक से अधिक निवासियों के नाम नई पंचायत की मतदाता सूची में जुड़वाना तथा लोगों को मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करना रहा।

मतदाता जागरूकता के लिए चकगर्बी संघर्ष समिति की विशाल आमसभा आयोजित
मतदाता जागरूकता के लिए चकगर्बी संघर्ष समिति की विशाल आमसभा आयोजित


आमसभा की अध्यक्षता विजय सिंह बडगुजर ने की, जबकि चकगर्बी अध्यक्ष राजकुमार धानका विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक प्रतिनिधियों एवं सर्वसमाज के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

सभा में भाजपा जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष देव रूप सिंह मोजास, लालगढ़ मंडल महामंत्री विश्वजीत सिंह पवार, सर्वसमाज संभाग अध्यक्ष कर्मपाल सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजसेवी मौजूद रहे। उपाध्यक्ष नारायण सिंह, तोलाराम पारिक, ओमपाल सिंह राठौड़, विजेंद्र कल्ला, ईश्वर नायक, कोषाध्यक्ष संदीप जाखड़, महासचिव राधे धायल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संरक्षक विजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत मत का अधिकार है और चकगर्बी क्षेत्र के प्रत्येक पात्र नागरिक का वोट जुड़ना आवश्यक है।
महासचिव राधे धायल ने आमसभा में प्राप्त सुझावों की जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में बिजली कनेक्शन की समस्याएं, पेयजल सुविधा, सोलर सिस्टम के माध्यम से लाइटिंग व्यवस्था जैसी मूलभूत आवश्यकताओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

अध्यक्ष राजकुमार धानका ने सभा में पधारे सभी 36 कौमों के नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन, एकता और सकारात्मक सोच से ही चकगर्बी क्षेत्र अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है

सभा में सैकड़ों की संख्या में चकगर्बी निवासी मौजूद रहे और सभी ने मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.