कराची। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स का एक पैसेंजर प्लेन एयरबस A320 शुक्रवार को कराची के पास क्रैश हो गया। यह प्लेन लाहौर से कराची आ रहा था। प्लेन में आई तकनीकी खराबी की वजह से हादसा हुआ। प्लेन में क्रू मेंबर्स समेत 98 लोग सवार थे। 85 यात्री इकोनॉमी क्लास में थे। 9 पैसेंजर बिजनेस क्लास में थे। बाकी क्रू मेंबर थे। प्लेन कराची एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर जिन्ना गार्डन इलाके की मॉडल कॉलोनी में क्रैश हुआ। प्लेन जिन घरों पर गिरा, वहां आग लग गई। कई मकानों से धुआं निकलता देखा जा रहा है। पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई परिवार इन घरों में फंसे हुए हैं। प्लेन 10 साल पुराना विमान था। इसके लैंडिंग गियर में परेशानी आई। पायलट का नाम सज्जाद गुल है। एक और पायलट था। तीन एयर होस्टेस थीं।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.