सत्ता का अहंकार छोड़ संविधान की मर्यादा में काम करे भाजपा’: बीडी कल्ला निकाय चुनाव बाद पार्षदों पर पुलिस दबाव का आरोप, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर व एसपी को सौंपा ज्ञापन

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 18 सितंबर। नगर निकाय चुनावों के बाद महापौर, पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के चुनाव को लेकर पार्षदों पर पुलिस-प्रशासन द्वारा अनुचित दबाव बनाने के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं देहात के संयुक्त तत्वावधान में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर निर्वाचन आयोग के नाम जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

सत्ता का अहंकार छोड़ संविधान की मर्यादा में काम करे भाजपा’: बीडी कल्ला निकाय चुनाव बाद पार्षदों पर पुलिस दबाव का आरोप, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर व एसपी को सौंपा ज्ञापन
सत्ता का अहंकार छोड़ संविधान की मर्यादा में काम करे भाजपा’: बीडी कल्ला निकाय चुनाव बाद पार्षदों पर पुलिस दबाव का आरोप, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर व एसपी को सौंपा ज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा सरकार पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का सीधा आरोप लगाया।

बीडी कल्ला व कांग्रेस नेताओं के तीखे बोल

  • पूर्व कैबिनेट मंत्री बीडी कल्ला ने कहा, "भाजपा सरकार जनादेश का सम्मान करे और सत्ता का अहंकार छोड़कर संविधान की मर्यादा में काम करे। सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाएं स्थायी हैं।"
  • शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने चेताते हुए कहा, "भाजपा वाले शीशे के महलों में रहते हैं, दूसरों पर पत्थर न उछालें। पुलिस-प्रशासन किसी राजनीतिक दल की कठपुतली नहीं है। पार्षदों और उनके परिजनों को डराना-धमकाना लोकतंत्र के लिए घातक है।"
  • जिला सह-प्रभारी मुस्ताक खान व देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि अपेक्षित परिणाम न मिलने से भाजपा में बौखलाहट है। थानों के जरिए दबाव बनाना सरकार की राजनीतिक नाकामी और कमजोर स्थिति को दर्शाता है।

ज्ञापन में मुख्य मांगें:

  • नगर निगम बीकानेर व जिले की पालिकाओं में बोर्ड गठन के चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त वातावरण में कराए जाएं।
  • पार्षदों व उनके परिजनों को धमकाने और राजनीतिक दबाव बनाने में लिप्त पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत चिन्हित कर स्थानांतरित किया जाए।
  • निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बिना किसी भय के स्वतंत्र निर्णय लेने की संवैधानिक सुरक्षा दी जाए।

जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल के अनुसार प्रतिनिधिमंडल में हजारीमल देवड़ा, पीर जफर शाह, आनंद सिंह सोढा, नितिन वत्सस, सुमित कोचर, राजकुमारी व्यास, पूनम चंद भाम्भू, भीखाराम कडेला, सुरेंद्र सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.