दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने राष्ट्र उदय टी.टी. कॉलेज में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से बीछवाल स्थित राष्ट्र उदय टी.टी. कॉलेज में युवाओं और भावी शिक्षकों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व फाउंडेशन की निदेशक निशा लिम्बा ने किया।

दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने राष्ट्र उदय टी.टी. कॉलेज में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने राष्ट्र उदय टी.टी. कॉलेज में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान


कार्यक्रम में छात्राओं, प्राध्यापकों, कर्मचारियों और भावी शिक्षकों को संबोधित करते हुए निशा लिम्बा ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक नागरिक की मतदान में भागीदारी जरूरी है। युवाओं का एक-एक वोट लोकतंत्र की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने राष्ट्र उदय टी.टी. कॉलेज में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने राष्ट्र उदय टी.टी. कॉलेज में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान


इस दौरान कॉलेज परिसर में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। उपस्थित लोगों को बिना किसी भेदभाव, भय या प्रलोभन के निष्पक्ष मतदान करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने और आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

राष्ट्र उदय टी.टी. कॉलेज के प्राचार्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने अपने आसपास के नागरिकों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.