ट्रिपल एस ओ न्यूज, श्रीगंगानगर। स्थानीय डॉ. अम्बेडकर महाविद्यालय परिसर में उस समय कौतूहल का माहौल बन गया जब छात्र-छात्राओं की नजर कांटों से ढके एक दुर्लभ और अनोखे जीव पर पड़ी। विद्यार्थियों ने सूझबूझ दिखाते हुए इसकी जानकारी तुरंत 'भगत सिंह रेस्क्यू टीम' को दी।
![]() |
| अम्बेडकर कॉलेज में दिखा कांटेदार 'इंडियन हेजहॉग', भगत सिंह रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बचाकर प्राकृतिक आवास में छोड़ा |
सूचना पाकर टीम के संस्थापक व वन्यजीव रक्षक राजिंदर आलसिखा तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानी बरतते हुए जीव का सुरक्षित रेस्क्यू किया, जिसकी पहचान 'इंडियन हेजहॉग' (कांटेदार चूहा/साही प्रजाति का छोटा जीव) के रूप में हुई। कॉलेज परिसर से बाहर निकालने के बाद टीम ने इस बेजुबान को उसके अनुकूल प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित छोड़ दिया।
विशेषज्ञों की अपील रेस्क्यू के बाद राजिंदर आलसिखा ने आमजन व विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि रिहायशी या खुले इलाकों में यदि कोई दुर्लभ वन्यजीव दिखाई दे, तो उसे न तो छेड़ें और न ही खुद पकड़ने की कोशिश करें। वन्यजीवों की सुरक्षा और अपने बचाव के लिए तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचित करें।

