तैराकी में भवित्यराज सिंह भाटी का शानदार प्रदर्शन, तीन पदक जीते

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। 70वीं U-14 जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 22 सितंबर 2026 को राजीव गांधी तरणताल, बीकानेर में हुआ। प्रतियोगिता में बीकानेर बॉयज स्कूल के छात्र भवित्यराज सिंह भाटी निवासी किशनपुरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए।

तैराकी में भवित्यराज सिंह भाटी का शानदार प्रदर्शन, तीन पदक जीते
तैराकी में भवित्यराज सिंह भाटी का शानदार प्रदर्शन, तीन पदक जीते

भवित्यराज सिंह भाटी ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण पदक, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में कांस्य पदक तथा 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में रजत पदक हासिल किया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर भवित्यराज सिंह भाटी ने राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भीलवाड़ा जिले में आयोजित होगी, जिसमें वे बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

भवित्यराज की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, परिजनों एवं क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.