बीकानेर में ‘वूमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स’ का भव्य आयोजन: विभिन्न क्षेत्रों की 50 प्रतिभाएं सम्मानित

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और निष्ठा से पहचान बनाने वाली महिलाओं के सम्मान में स्थानीय होटल सागर में ‘वूमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स’ का भव्य आयोजन किया गया। ह्यूमन केयर सोसाइटी (जयपुर) की पहल एवं टी. एफ. इवेंट्स (बीकानेर) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में बीकानेर सहित देश के विभिन्न राज्यों से आई 50 प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित किया गया।

बीकानेर में ‘वूमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स’ का भव्य आयोजन: विभिन्न क्षेत्रों की 50 प्रतिभाएं सम्मानित
बीकानेर में ‘वूमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स’ का भव्य आयोजन: विभिन्न क्षेत्रों की 50 प्रतिभाएं सम्मानित


विशिष्ट प्रतिभाओं का हुआ सम्मान समारोह में चिकित्सा, समाजसेवा और खेल जगत की हस्तियों को विशेष रूप से नवाजा गया:

  • डॉ. दीपा खत्री (गोल्ड मेडलिस्ट एवं गायनी स्पेशलिस्ट): उन्होंने कहा कि वे मरीज की तकलीफ को अपनी तकलीफ मानकर सेवा करती हैं।
  • कांता आहूजा (निदेशक, बीकानेर फ्रंटियर): सिंधी भाषा के प्रचार-प्रसार और मूक-बधिर बच्चों की सेवा के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
  • येशु स्वामी: नेशनल पैरा स्विमिंग में रजत व कांस्य पदक, स्टेट पैरा स्विमिंग में 5 स्वर्ण पदक, सामान्य वर्ग की यूनिवर्सिटी तैराकी में स्वर्ण व रजत पदक विजेता तथा योग में जेआरएफ (JRF) व एम.एससी. धारक को उनकी असाधारण खेल उपलब्धियों के लिए सराहा गया।

अतिथियों ने बढ़ाया नारी शक्ति का हौसला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल हेम सिंह तथा देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया उपस्थित रहे। नेशनल एथलीट एवं डिसोदिया स्पोर्ट्स फाउंडेशन की संचालक निशु लिम्बा ने नारी शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर सफल व्यक्ति के पीछे नारी शक्ति का अहम योगदान होता है। समारोह में मदर्स एलएस कर्मा फाउंडेशन की अध्यक्ष व मांडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की सचिव सुमन चौधरी तथा सिंथेसिस के निदेशक मनोज के. बजाज भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

सफल संयोजन एवं आभार आयोजन को सफल बनाने में बीकानेर चैप्टर हेड वैभवी मित्तल और टी. एफ. इवेंट्स के संस्थापक यश अग्रवाल की प्रमुख भूमिका रही। आयोजकों ने बताया कि इस मंच का उद्देश्य समाज निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं को प्रोत्साहन देना है।

कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन दीपिका बोथरा द्वारा किया गया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सम्मानित प्रतिभाओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.