ट्रिपल एस ओ न्यूज, नाल (बीकानेर)। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कोडमदेसर भैरूनाथ मेले के पावन अवसर पर कस्बे से श्रद्धालुओं का एक पैदल जत्था 25 फीट लंबी भव्य ध्वजा के साथ रवाना हुआ। यात्रा के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए “भैरूनाथ बाबा की जय” के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
![]() |
| भैरूनाथ बाबा के जयकारों के साथ 25 फीट ध्वजा लेकर कोडमदेसर मेले के लिए रवाना हुआ नाल का जत्था |
पदयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखा गया। इस जत्थे में पप्पूराम, सुनील, राहुल, प्रकाश, रवींद्र, आशीष, अशोक, किशन और सागर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
भैरूनाथ बाबा के दर्शनार्थ निकले इस जत्थे ने क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और आमजन की खुशहाली की मंगल कामना की। पदयात्रियों का मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों व श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत भी किया गया।

