'साइबर सुरक्षित राजस्थान' माह के तहत पेंशनर्स के लिए 30 सितंबर को होगी कार्यशाला

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 25 सितंबर। 'साइबर सुरक्षित राजस्थान' माह के अंतर्गत पेंशनर्स को साइबर ठगी से बचाने के लिए 30 सितंबर को प्रातः 11 बजे कचहरी परिसर स्थित पेंशनर समाज, जिला शाखा में विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित होगी।

'साइबर सुरक्षित राजस्थान' माह के तहत पेंशनर्स के लिए 30 सितंबर को होगी कार्यशाला

'साइबर सुरक्षित राजस्थान' माह के तहत पेंशनर्स के लिए 30 सितंबर को होगी कार्यशाला

पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग के नोडल अधिकारी एवं उप निदेशक विनीत कुमार ने बताया कि वर्तमान में वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स को डिजिटल अरेस्ट, पेंशन व लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट के नाम पर फर्जी कॉल, एपीके फाइल फ्रॉड, लॉटरी सहित अन्य तरीकों से वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार बनाया जा रहा है। इसी को देखते हुए साइबर पुलिस थाना द्वारा यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है, जिसमें साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.