SBI गंगाशहर रोड शाखा के नए परिसर का भव्य उद्घाटन, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से लैस हुआ नया परिसर

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की गंगाशहर रोड शाखा, बीकानेर के नवीन एवं अत्याधुनिक परिसर का भव्य उद्घाटन मंगलवार को गरिमामय समारोह में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि SBI जयपुर सर्किल (नेटवर्क-3) के महाप्रबंधक श्री कुमार रोहित ने फीता काटकर तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर नए परिसर का शुभारंभ किया।

SBI गंगाशहर रोड शाखा के नए परिसर का भव्य उद्घाटन, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से लैस हुआ नया परिसर
SBI गंगाशहर रोड शाखा के नए परिसर का भव्य उद्घाटन, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से लैस हुआ नया परिसर

समारोह में
उप महाप्रबंधक बीकानेर मॉड्यूल श्री सौम्य रंजन साहू, सहायक महाप्रबंधक बीकानेर साउथ (RBO-2) श्री अभिषेक माथुर तथा शाखा प्रबंधक श्री संतोष दान चारण सहित प्रशासनिक कार्यालय, बीकानेर मॉड्यूल एवं क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में बैंक ग्राहक भी उपस्थित रहे।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नया परिसर

नई शाखा में ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। शाखा में पूर्णतः वातानुकूलित एवं विशाल बैंकिंग हॉल, 24x7 ई-कॉर्नर, पासबुक प्रिंटर, ATM, कैश डिपॉजिट मशीन (ADWM) और YONO हेल्पडेस्क की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुगम व्यवस्था तथा डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस किया गया है। नई शाखा के माध्यम से ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं अधिक सुविधाजनक और आधुनिक तरीके से उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

ग्राहकों का किया सम्मान

उद्घाटन समारोह के दौरान बैंक के निष्ठावान रिटेल एवं SME ग्राहकों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में शाखा प्रबंधक श्री संतोष दान चारण ने सभी अतिथियों, ग्राहकों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

संपर्क: शाखा प्रबंधक – 9116516627
ईमेल: sbi.03401@sbi.co.in
पता: भारतीय स्टेट बैंक, गंगाशहर रोड शाखा, बीकानेर – 334001

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.