ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर न्यूज़। फोटोग्राफर एसोसिएशन संघ, जिला बीकानेर द्वारा बुधवार को विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर दिवस को उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम रजा फिल्म्स एंड इवेंट्स, गणपति प्लाजा, शॉप नंबर 133, बीकानेर में आयोजित हुआ।
![]() |
| विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बीकानेर में फोटोग्राफर एसोसिएशन संघ ने मनाया उत्सव |
कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। संघ के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं उपस्थित सम्मानित फोटोग्राफर बंधुओं ने सामूहिक रूप से केक काटा और एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष ने 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाए जाने के इतिहास और महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं कोषाध्यक्ष ने डिजिटल फोटोग्राफी में हो रहे बदलावों, नई तकनीकों और फोटोग्राफी के बदलते स्वरूप के बारे में जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में उपस्थित फोटोग्राफर साथियों ने भी अपने अनुभव और विचार साझा किए। भाई आदिल एवं हनी गहलोत ने सभी छायाचित्रकार बंधुओं को विश्व फोटोग्राफी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल, स्वस्थ एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में फोटोग्राफर एसोसिएशन संघ, जिला बीकानेर की ओर से उपस्थित सभी फोटोग्राफर साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

